{"_id":"6a3433c2c05f18908f0d2c44","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-bus-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158281-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 18 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया कस्बे में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पार कर रहा युवक बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अटरिया कस्बा निवासी संतोष कुमार सैनी (30) नीलगांव कट के फुटपाथ से राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय लखनऊ से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिधौली सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के रास्ते में कुंवरपुर के पास संतोष की मौत हो गई। संतोष चाबी बनाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी रोली, पुत्र अभि और जीत हैं। थानाध्यक्ष लालबहादुर मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।