{"_id":"6a206f41216458d6ec00793f","slug":"youth-attempts-suicide-accuses-accountant-of-declaring-private-land-as-government-land-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157226-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, लेखपाल पर निजी भूमि को सरकारी बताने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, लेखपाल पर निजी भूमि को सरकारी बताने का आरोप
Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। रुदाइन गांव निवासी अमरेश कुमार (45) ने बुधवार को गांव के बाहर खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने युवक को फंदे से समय रहते उतार लिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
वहीं, इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने अमरेश की निजी भूमि को सरकारी बता दिया था, जिसके बाद से वह तनाव में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
अमरेश के परिजनों के अनुसार, रुदाइन गांव के लेखपाल अश्विनी कुमार ने अमरेश कुमार की चार बीघे तीन बिस्वा निजी जमीन को सरकारी बता दिया था। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे आहत अमरेश ने बुधवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
वहीं, लेखपाल अश्वनी कुमार ने बताया कि कि अमरेश की जमीन के दोनों ओर शत्रु संपत्ति की भूमि है। इसकी नीलामी हुई थी तो पिलर लगवाए थे। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।