{"_id":"6338874499b95a7aa379e52e","slug":"your-city-flourished-in-the-cleanliness-survey-sitapur-news-lko6510384172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे में निखरा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे में निखरा अपना शहर
विज्ञापन
सीतापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है। सीतापुर नगर पालिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 53 पायदान ऊपर चढ़कर देश में 225वीं रैंक हासिल की है। नतीजे बताते हैं कि शहर में पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। कूड़ा निस्तारण की प्रगति में सुधार हुआ है। शहर वासियों का मानना है कि अभी इस रैंकिंग में काफी सुधार की जरूरत है।
भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। यह सर्वेक्षण पूरे देश की नगर निकायों में एक साथ होता है। फिर देश में एक साथ रैंकिंग जारी की जाती है। इस सर्वेक्षण के शनिवार देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस सर्वेक्षण में एक से 10 लाख की आबादी वाली कटेगरी में सीतापुर नगर पालिका ने अपनी रैंकिंग में पहले की तुलना में काफी सुधार किया है।
पिछले साल इस सर्वे में सीतापुर नगर पालिका ने 278वीं रैंक हासिल की थी। 2020 में 328वीं और 2019 में 342वीं रैंक मिली थी। यानी सीतापुर नगर पालिका हर साल अपनी खामियों को दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार कर रही है। इस बार घोषित रैंकिंग की बात करें तो एक साल में ही 53 नगर पालिकाओं को पछाड़कर 225वीं रैंक हासिल कर ली है। अगर प्रदेश की बात की जाए तो सीतापुर नगर पालिका ने 43वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
इन बिदुंओं पर होता है सर्वे
शहर में सफाई व्यवस्था कैसी है। कूड़े का निस्तारण किस तरह से हो रहा है। कितने घरों में शौचालय बने हैं, कितने में और आवश्यकता है। कूड़ा कहां पर डाला जा रहा है। डस्टबिन है कि नहीं। अगर है तो वह कहां और किन हालातों में रखे हैं। सफाई कर्मचारी रोजाना मोहल्लों में जाते है कि नहीं। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर सर्वे किया जाता है।
सफाई में हरगांव नगर पंचायत अव्वल
जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन अर्बन संजीत यादव का कहना है कि अगर नंबरों के आधार पर रैंकिंग देखी जाए तो जिले की सभी छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों में हरगांव नगर पंचायत ने बाजी मारी है। 2967.19 अंकों के साथ हरगांव प्रथम स्थान पर रहा है। खैराबाद नगर पालिका 2853 अंक लेकर दूसरे, सीतापुर नगर पालिका 2781.59 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह 2618.45 अंकों के साथ तंबौर नगर पंचायत ने चौथा, 2603.21 अंकों के साथ महोली नगर पंचायत ने पांचवां, 2565.43 अंकों के साथ सिधौली नगर पंचायत ने छठा, 2502.86 अंकों के साथ पैंतेपुर नगर पंचायत ने सातवां, 1995.11 अंकों के साथ बिसवां नगर पालिका ने आठवां, 1888.68 अंकों के साथ लहरपुर नगर पालिका ने नौवां, 1586.68 अंकों के साथ महमूदाबाद नगर पालिका ने दसवां व 1449.01 अंकों के साथ मिश्रिख नगर पालिका सबसे फिसड्डी यानी 11वें नंबर पर रही है।
प्रथम स्थान पर लाने का होगा प्रयास
सीतापुर नगर पालिका ने स्वच्छता के मामले में काफी सुधार किया है। 225वीं रैंक मिली है। इससे खुशी हुई है। आगे और भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा। सीतापुर नगर पालिका को नंबर एक पर लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शहर के नागरिक भी अपनी जिम्मेदार समझें। वह सड़कों व खुले स्थानों पर कूड़ा करकट न डालें।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका सीतापुर