{"_id":"6866454a83648c75ad0e30da","slug":"young-man-misdeeds-his-minor-daughter-in-sitapur-police-arrested-accused-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: दरिंदे ने रिश्तों को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: दरिंदे ने रिश्तों को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 03 Jul 2025 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:24 PM IST
सार
सीतापुर में दरिंदे ने रिश्तों को शर्मसार किया। उसने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां के अनुसार, उनके पति ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। पुत्री ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने पति से पूछताछ की तो उसने पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन