{"_id":"6ade52124b71dcb3b5056627","slug":"congress-held-a-foot-march-in-protest-against-vote-theft-sitapur-news-c-102-1-slko1052-166458-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष ममता वर्मा के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में पिपरा से केशरुआ तक रविवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के जरिये कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा का संदेश देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। पदयात्रा का समापन हरगांव स्थित सूर्यकुंड तीर्थ पर हुआ। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज मौर्य, प्रदेश महासचिव राजेश तोमर, मंजरी राही, विनीत दीक्षित, प्रदीप सिंह चौहान, संतोष भार्गव, बशरत खान, रमेश निषाद, ओमकार नाथ मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।