फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man died in accident

Sitapur News: हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 08 Jul 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Young man died in accident
बेहटा (सीतापुर)। तंबौर थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने बिना परिजनों को बताए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज परिजनों ने मार्ग जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिसैया दरियाना निवासी सुभाष (22) रविवार को अपने घर से गैस सिलिंडर लेने साइकिल से तंबौर जा रहा था। साइकिल में सिलिंडर बंधा हुआ था। तंबौर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सुभाष की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद साइकिल से सिलिंडर खुलकर करीब 20 मीटर तक चला गया। वहीं कार भी एक खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंचे एसओ विजयेंद्र सिंह ने परिजनों को बिना बताए शव को अपनी कार से सीएचसी तंबौर पहुंचा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बिना बताए ही शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर तंबौर से रेउसा जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि शव को पुलिस मौके पर लाकर पंचनामा करें। जाम की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही परिजनों को शव मिल सकेगा। इस पर पुलिसकर्मियों से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को धमकाया भी। जिसके बाद जाम हटाया जा सका। एसओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed