फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man died from dengue

युवक की मौत, आठ और डेंगू की चपेट में

Tue, 25 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Young man died from dengue
mosquito - फोटो : demo

डेंगू का कहर जिले में थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई और डेंगू के आठ और मरीज सामने आए हैं। इनमें से छह मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 

जबकि दो अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। पीड़ितों में एक भाई-बहन भी शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद पीड़ितों की संख्या 231 से बढ़कर 239 हो गई है।  

विज्ञापन

सिधौली के मोहल्ला नरोत्तम नगर निवासी नेता (24) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।

 

ब्लड रिपोर्ट में पुष्टि होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिवार ने नेता को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मछरेहटा बेहड़ा निवासी महेंद्र की पत्नी बबली देवी (25) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर के गदियाना निवासी अजय कुमार के पुत्र श्रीश मिश्र (15) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। रामकोट के चौबे टोला निवासी श्याम किशोर (35) भी डेंगू से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स 47 हजार के करीब निकलीं। महोली के उरदौली निवासी अरुण वर्मा का पुत्र सूर्यांश (7) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है।

 

 

जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। पिसावां के भगवानपुर निवासी अरविंद सिंह (30) भी बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में डेंगू होने की पुष्टि हुई। शहर के मोहल्ला भार्गव कॉलोनी निवासी कपिल अवस्थी का परिवार डेंगू की चपेट में है। उनके पुत्र अंकित (25) व पुत्री आयुषी (19) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है।

दोनों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कुंवरपुर कटिका निवासी सुशील कुमार (32) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल में जांच के बाद प्लेटलेट्स 25 हजार निकलीं। 


 
युवक दिमागी बुखार की चपेट में
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक दिमागी बुखार की चपेट में आ गया है। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी राजेश कुमार (30) को चार दिन से बुखार आ रहा है। परिवार ने प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिवार ने राजेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed