फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man beaten to death for brawling in a dispute

विवाद में टोकने पर युवक को पीटकर मार डाला

Mon, 31 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death for brawling in a dispute
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार रात दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करना युवक को महंगा पड़ा। दो पक्षों की कहासुनी में बोलने से गुस्साए दबंगों ने युवक को बेवजह पीट पीटकर मार डाला। घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल भी हुए हैं। दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हुए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मिश्रिख इलाके के गांव मलिकानपुर निवासी रामसजीवन (30 वर्ष) रविवार की रात गांव के बाहर नित्यक्रिया करने गया था। जहां से वापस आकर युवक गया प्रसाद और रामखेलावन के घर के सामने लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर हाथ-पैर धुल रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि पास में ही कुछ लोगों की आपस में कहासुनी चल रही थी। इसको लेकर युवक ने हस्तक्षेप करते हुए टोका और विवाद नहीं करने की बात कही। आरोप है कि एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मिश्रिख सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग भी घायल हुए हैं। एक पक्ष के घायल हिमांचल, अनिल, वेदनाथ, तेजपाल को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष से नीरज और सोहन भी घायल हुए हैं। इन दोनों को भी जिला अस्पताल ले जाया गया है।
घटना को लेकर मृतक के पिता महिपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में गांव के ही आरोपी अशोक, सोहनलाल, नीरज, अमित और रजनीश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि नामजद आरोपी सोहनलाल और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही बाकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पिता बोले हुई मौके पर हुई फायरिंग
मृतक रामसजीवन के पिता महिपाल ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर ने बेटे की हत्या करने के बाद अपने घर की छत पर चढ़कर लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायरिंग की है। कोतवाल मनोज यादव फायरिंग की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है, इसका कोई प्रमाण मौके से नहीं मिला है।

मृतक से कोई विवाद नहीं था
कोतवाल मनोज यादव ने बताया कि मारे गए युवक का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। ग्राम समाज की जमीन पर छप्पर रखने को लेकर गांव के ही मोहित और रामनरेश के बीच विवाद हो रहा था। दोनों के विवाद को देखकर उसने ऐसा करने से रोका था। इसी से नाराज होकर एक पक्ष ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed