{"_id":"685d8f74f99835fbf30bb570","slug":"x-ray-machines-will-be-installed-in-all-health-centers-dm-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135228-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी एक्सरे मशीन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी एक्सरे मशीन : डीएम
Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित सभी कार्यक्रमों व योजनाओं को व्यापक रूप से लागू कराया जाए। पात्रों को लाभान्वित किया जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में दिए।
जिलाधिकारी ने समिति द्वारा प्रस्तुत निष्क्रिय आशा पूर्णिमा देवी की सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को पास किया। जिला स्वास्थ्य समिति में बीपीएम पहला के विरुद्ध शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराने को कहा। 15 नवीन स्वीकृत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्मिकों की तैनाती शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और आशा व अन्य कार्मिकों के रिक्त पदों को नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भरा जाए।
विद्यालयों में भी मानसिक स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन, तंबाकू मुक्ति अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन आदि के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोल्ड चेन नियमानुसार संचालित कराई जाए।
विज्ञापन
कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को सूचीबद्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित कराएं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप हाॅट कुक्ड मील उपलब्ध कराया जाए। शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाए। बैठक के दौरान सीडीओ निधि बंसल, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।