फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   womens staged protest against mahant of badi sangat

आरोपी महंत की गिरफ्तारी को लेकर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
womens staged protest against mahant of badi sangat
खैराबाद (सीतापुर)। बड़ी संगत के महंत की ओर से दिए गए विवादित बयान का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को एक विशेष समुदाय की महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने महंत की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठाई, जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले में जल्द ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर नाराज महिलाओं को शांत कराया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कस्बे के अलग-अलग हिस्सों से विशेष समुदाय की महिलाएं शीशे वाली मस्जिद के पास पहुंची और महंत की गिरफ्तारी के लिए नारे लगाने लगी। गुस्साई महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और समाजसेवी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों लोगों ने महिलाओं को समझा बुझाकर वापस जाने को कहा गया। पुलिस के आश्वासन पर महिलाएं शांत हो गईं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि आरोपी महंत की तीन दिन में गिरफ्तारी नही हुई तो शुक्रवार को फिर वह लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी। मामले में प्रभारी एसओ सियाराम चौरसिया ने बताया कि कुछ महिलाएं शीशे वाली मस्जिद पर एकत्रित हुई थी। कस्बे के समाजसेवी हाजी शफीक अंसारी अन्य समाजसेवियो की मदद सें महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम रहे कि बीती दो अप्रैल को खैराबाद में एक शोभायात्रा निकली थी, जिसमें महंत बजरंग मुनिदास ने शीशे वाली मस्जिद के सामने विशेष समुदाय की महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। मामले को महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए डीजीपी से जवाब मांगा था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस-प्रशासन ने कस्बा चौकी पर शांति कमेटी की बैठक करके कस्बे की आवाम को प्रशासन की मदद करके भरोसे पर कायम रहने के लिए विश्वास बनाये रखने का अश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed