फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women furious due to non-opening of account, created ruckus by gheraoing the bank

खाता न खुलने से भड़कीं महिलाएं, बैंक का घेराव कर किया हंगामा

Thu, 19 Aug 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women furious due to non-opening of account, created ruckus by gheraoing the bank
कमलापुर में एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
कमलापुर (सीतापुर)। कसमंडा ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक प्रबंधक की अभद्रता से नाराज होकर गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। खाता नहीं खोलने से समूह की महिलाएं आक्रोशित थीं। महिलाओं ने एसबीआई बैंक का घेराव करते हुए नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने के बाद बीडीओ के हस्तक्षेप व मुख्य प्रबंधक के आश्वासन के बाद समूह की महिलाएं शांत हुई। इसके बाद घेराव खत्म हुआ। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

समूह की महिला सुनीता, शालिन्द्री, राधा, रिंकी देवी ममता आदि ने बताया कि बैंक में खाता खुलवाने के लिए महीनों बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे है, लेकिन बैंक प्रबंधक भी समूह की महिलाओं से अभद्र तरीके से पेश आते हैं। इससे आहत होकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गुरुवार को बैंक का घेराव किया। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर बीडीओ चंद्र भानू सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात की। मुख्य प्रबंधक नदीम हुसैन ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि आगे से परेशानी नहीं होगी। स्वयं सहायता समूहों के खाते अभी से खोले जाएंगे। मुख्य प्रबंधक के आश्वासन के बाद समूह की महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और घेराव खत्म कर दिया। बैंक प्रबंधक हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि सभी स्वयं सहायता समूहों के खाते प्राथमिकता के आधार पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed