{"_id":"677974a9a1dc29d093009548","slug":"woman-stops-policeman-making-video-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124786-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वीडियो बना रहे सिपाही को महिला ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वीडियो बना रहे सिपाही को महिला ने रोका
Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सिरकिंडा गांव में कब्जे की शिकायत पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी को महिला ने वीडियो बनाने से रोक लिया। मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिसकर्मी व महिलाओं के बीच हुई इस कहासुनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने अभद्रता की बात से इन्कार किया है।
पलौली गांव निवासी महेश, पवन, अमित पर आरोप है कि उन्होंने सिरकिंडा स्थित चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत शनिवार दोपहर सिरकिंडा निवासी सत्यप्रकाश मिश्र ने यूपी 112 पर की थी।
पीआरवी 1814 पर तैनात एक आरक्षी ने चकमार्ग का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि एक महिला ने सिपाही काे वीडियो बनाने से रोक लिया। साथ ही सिपाही को पकड़ कर झकझोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों में हुई कहासुनी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि चकमार्ग को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सिपाही के साथ अभद्रता नहीं हुई है।