फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman riding bike dies due to collision with vehicle

Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to collision with vehicle
उरदौली (सीतापुर)। कस्बे में राष्ट्रीय हाईवे पर शुक्रवार शाम एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महोली के सोनारन टोला निवासी अरुण मोहन दीक्षित शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी पल्लवी (24) की दवा लेने जिला मुख्यालय गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय हाईवे पर भुड़कुड़ा पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी पल्लवी छिटककर दूर जा गिरीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में युवक की मौत, केस दर्ज

सीतापुर। हरगांव थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 20 दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरगांव के ग्राम छतौना निवासी गयाप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अरविंद गौतम 12 दिसंबर को उमरिया से वापस घर जा रहा था। सधुवापुर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। उसके भाई को काफी चोटें आईं थीं। उसे हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed