{"_id":"58220c0f4f1c1bfb02b38cf5","slug":"woman-died-from-dengue-one-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक की मौत, एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक की मौत, एक मरीज मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइयां की डेंगू से मौत हो गई। वहीं एक और महिला डेंगू की चपेट में आ गई। उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ डेंगू मरीजों की संख्या 307 से बढ़कर 308 हो गई है। वहीं अब तक 28 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
महमूदाबाद के ग्राम शहबाजपुर निवासी बाबूराम की पत्नी कामिनी देवी (42) क्षेत्र के तुरनी प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां थी। एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने ब्लड जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की। प्लेटलेट्स 40 हजार होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं तंबौर के ग्राम रुहिया शिवपुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी अंजली सिंह (35) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
ब्लड जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचे अंजली के परिवारीजनों ने बताया कि वे कई दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करा रहे थे, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ढंग का इलाज नहीं मिला। जिसके बाद डेंगू का संदेह जताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।