{"_id":"6228f6eab96e591d9937af41","slug":"whose-head-will-adorn-the-crown-decision-today-sitapur-news-lko621098182","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sitapur Election Seat Result 2022: जनता बताएगी आज, किसके सिर सजेगा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur Election Seat Result 2022: जनता बताएगी आज, किसके सिर सजेगा ताज
Thu, 10 Mar 2022 02:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगाई बैरीकेडिंग व पालिका द्वारा किया जाता सेनेटाइजेशन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिस घड़ी का लोगों और नेताओं को इंतजार था, आखिरकार वह आ गई। अब बस, कुछ घंटों की ही बात है, नतीजे सामने आते ही तय हो जाएगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ईवीएम से प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। आने वाले नतीजों को लेकर अब हर किसी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
आठ जनवरी को जिले में चुनावी बिगुल बजने के बाद करीब डेढ़ माह तक दंगल को जीतने के लिए नेताओं ने खूब जोर आजमाइशें की। 23 फरवरी को चौथे चरण के तहत जिले में चुनाव के बाद प्रत्याशियों की किस्मत जनता जनार्दन ने ईवीएम में कैद कर दी थी। 10 फरवरी को किस्मत का पिटारा ईवीएम से खुलेगा।
इस पल का चुनाव के बाद से हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को वह घड़ी आ गई, जब यह तय होगा कि जनता ने किसे सिर आंखों पर बिठाया तो किसी नकार दिया। मतगणना का समय करीब आते ही दिलों की धड़कनें और बढ़ गई हैं। अभी तक इंतजार काउंटिंग की तारीख का हो रहा था। अब इंतजार नतीजों को लेकर है। ऐसे में खासकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं की धुकधुकी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
मतगणना को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस-प्रशासन की चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले अलग-अलग दलों के 96 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 फरवरी को जिले के 20 लाख 84 हजार 117 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया था। 3870 बूथों पर वोटिंग हुई थी। ईवीएम को 11वीं वाहिनी पीएसी, एपीटीसी की बैरकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया था। गुरुवार को इन्हीं ईवीएम से जनता के जनादेश का परिणाम सामने आएगा।
मतगणना परिसर में इस पर रहेगी रोक
मतगणना को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतगणना परिसर के अंदर किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, लाठी डंडा, ज्वलनशील पदार्थ, धूम्रपान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर व माचिस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना टीमों द्वारा सीयू से प्रत्याशीवार मत अंकित किए जाएंगे।

मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे
मतगणना परिसर के अंदर कोई भी उम्मीदवार, मतगणना अभिकर्ता, मतगणना कार्मिक को मोबाइल किसी भी सूरत में नहीं ले जाने दिया जाएगा। अंदर प्रवेश करने से पहले कड़ी जांच से लोगों को गुजरना होगा। मोबाइल फोन के अलावा वीडियो कैमरा, हैंडहोल्ड कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकेगा।
इनसे जारी पहचान पत्र ही होंगे मान्य
ऐसे अधिकारी और कार्मिक जिन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल फोन की स्वीकृति है, सिर्फ उन्हें ही इस्तेमाल की अनुमति रहेगी। संबंधित रिटर्निंग आफिसर (आरओ) की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र ही मान्य होगा।
बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
वैध पास धारक मीडिया कर्मियों का मोबाइल फोन मीडिया सेंटर तक ही मान्य रहेगा। मतगणना परिसर में हर व्यक्ति को बिना मास्क लगाए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना परिसर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कोविड के लक्षण (जुखाम, बुखार) वाले व्यक्ति का मतगणना परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विजय जुलूस पर प्रतिबंध
मतगणना के बाद प्रत्याशियों के विजयी होने पर जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में विजय जुलूस निकालना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
इन बैरकों में होगी मतों की गणना
विधानसभा बैैरक
महोली एपीटीसी बैरक नंबर-4
सीतापुर 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-5
हरगांव 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-7
लहरपुर 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-11
बिसवां 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-12
सेवता 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-10
महमूदाबाद 11वीं बटालियन पीएसी बैरक नंबर-12
सिधौली एपीटीसी बैरक नंबर-3
मिश्रिख एपीटीसी बैरक नंबर-1