फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When the weather changes, pain in throat increases

Sitapur News: मौसम बदला तो गले में बढ़ा दर्द, खांसी व जुकाम कर रहा परेशान

Sun, 22 Mar 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
When the weather changes, pain in throat increases
मौसम में बदलाव से गले में बढ़ा दर्द
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरुल्लापुर में डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने 48 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी। उन्होंने बताया कि अचानक मौसम में हुए बदलाव की वजह से अधिकांश मरीज गले में दर्द, खांसी-जुकाम बुखार से पीड़ित होकर आए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि सभी पांचों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 182 मरीजों का इलाज किया गया।


24 मरीजों ने करवाया इलाज
महोली की इंद्रौली पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉ. विनायक अवस्थी ने 24 मरीजों का इलाज किया। इसमें शुगर, बीपी समेत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सक के मुताबिक अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित आए। इलाज कराने आई अंजू व बबली ने बताया कि बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक ने दवाई दी है। मौसम बदलने से गले में भी कुछ दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन



सीतापुर। दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश होने से सुबह शाम हल्की ठंड ने एहसास कराया। अचानक बदलाव ने लोगों को बीमार कर दिया है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जुकाम, बुखार, गले में दर्द व खांसी के अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने इन्हें दवाएं देते हुए मौसम के अनुसार अपना ख्याल रखने की सलाह दी। मेले में करीब 3500 मरीजों ने इलाज करवाया। जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक काफी भीड़भाड़ रही। चिकित्सकों ने मरीजों की प्राथमिक जांच कीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जुकाम, बुखार व खांसी के पहले से ही मरीज आ रहे थे। मौसम ठंडा होने पर लापरवाही के कारण गले में संक्रमण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed