फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   What about the hand pumps, sir, even the water cooler in the block is out of order.

Sitapur News: हैंडपंपों का क्या कहें जनाब, ब्लॉक का भी वाटर कूलर खराब

Sun, 26 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
What about the hand pumps, sir, even the water cooler in the block is out of order.
गोंदलामऊ (सीतापुर)। लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए हैंडपंप और वाटर कूलर इस भीषण गर्मी में किसी काम नहीं आ रहे। क्योंकि समय पर इनकी मरम्मत ही नहीं कराई गई। अब इस भीषण गर्मी में जब इन हैंडपंपों और वाटर कूलरों की सबसे ज्यादा जरूरत है तो ये जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन

लापरवाही का हाल यह है कि विकास खंड कार्यालय का ही वाटर कूलर चार माह से खराब पड़ा है। वहीं, आमजन से जुड़ी इस समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान ही नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ ब्लॉक परिसर और पहला आश्रम चौराहे के पास लगा वाटर कूलर खराब है। राहगीरों व स्थानीय लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इसके अलावा इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर लगे कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में प्यास लगने पर सूखे हैंडपंपों से पानी की जगह लोगों को निराशा मिलती है। सबसे बुरा हाल राहगीरों का होता है। प्यास लगने पर पानी के संसाधन इन्हें मुंह चिढ़ाते हैं। ऐसे में राहगीरों को मजबूरन पानी की बोतल खरीदकर गला तर करना पड़ रहा है।



हैंडपंप खराब, पानी खरीदने की मजबूरी
गोंदलामऊ ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर के सामने लगा हैंडपंप खराब है। भाऊपुर निवासी कमलेश, सागर व सुशील ने बताया कि इस मार्ग पर हजारों लोगों का आवागमन रहता है। हैंडपंप खराब होने से प्यास लगने पर लोग इधर-उधर भटकते हैं। राहगीर मजबूरन पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझाते हैं।





चार माह से वाटर कूलर खराब
गोंदलामऊ ब्लॉक मुख्यालय परिसर के अंदर लगा वाटर कूलर चार माह से खराब है। यहां आने वाले विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों व ग्रामीणों काे प्यास लगने पर शीतल जल नहीं मिल पा रहा है। संजय अर्कवंशी, नीरज गुप्ता व अनुज कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी वाटर कूलर दुरुस्त नहीं कराया गया है।





वाटर कूलर को मरम्मत की जरूरत
गोंदलामऊ क्षेत्र में पहला चौराहा आश्रम के पास लगा वाटर कूलर लगभग छह माह से खराब पड़ा है। पहला चौराहा से जाने वाली सड़क कई गांवों को जोड़ती है। पहला आश्रम के आस पास बड़ी संख्या में दुकानदार भी हैं। रोजाना सैकड़ों लोगों का यहां आवागमन रहता है। दुकानदार खुशीराम, राजू, अशरफ, राहुल, गुफरान, सज्जाद, व रामचंद्र ने बताया कि गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed