{"_id":"6591ad31b37a60846201f576","slug":"welcome-the-new-year-with-excitement-joy-and-fun-sitapur-news-c-102-1-stp1002-7841-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उत्साह, उल्लास व धमाल के साथ नए साल का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उत्साह, उल्लास व धमाल के साथ नए साल का इस्तकबाल
Sun, 31 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नए साल के स्वागत का उत्साह व गर्मजोशी कड़ाके की सर्दी को मात देती नजर आई। शहर में रविवार शाम से ही जश्न शुरू हो गया। बच्चों और युवाओं में खासा उल्लास नजर आया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर युवाओं ने जमकर धमाल किया। हर किसी ने अपने अंदाज में खुशनुमा माहौल के बीच नए साल का इस्तकबाल किया।
मध्य रात घड़ी में 12 बजते ही हैप्पी न्यू इयर की गूंज सुनाई दी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा भी सतर्क रहा। पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुकानों में गिफ्ट खरीदने के लिए बच्चों, युवकों व युवतियों की आवाजाही शुरू हो गई। सभी ने अपनी पसंद के गिफ्ट खरीदे। उत्साह व उमंग में डूबे लोग रविवार की शाम से ही जश्न मनाने में मशगूल हो गए।
शाम को युवाओं की टोलियां शहर के होटलों व रेस्तरां में जुटने लगीं। कई लोग परिवार के साथ डिनर करने पहुंचे। इससे साल 2023 की विदाई और 2024 के स्वागत की रौनक होटल और रेस्टोरेंट में दिखने लगी थी। इन्हें आकर्षक झालर, फूलों व रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ खूबसूरती से सजाया गया था। साथ ही म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई थी। युवा अपने दोस्तों के साथ जबकि कई लोग परिवार समेत नव वर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बनाने रेस्टारेंट पहुंचे। शाम गहराते ही फिजां में डीजे की धुन गूंजने लगी।
विज्ञापन
युवाओं ने संगीत की धुन पर खूब ठुमके लगाए। कुछ रेस्तरां में नए साल को लेकर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसके साथ ही कई सादगी पसंद लोगों ने बाटी चोखा की दावत कर नए साल के स्वागत का जश्न मनाया। रात 12 बजते ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। एक-दूसरे को लोग नए साल की बधाई देने में मशगूल हो गए। उधर, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की गाड़ियां शहर में चक्कर लगाती रहीं।
सेल्फी से सहेजा यादगार लम्हा
जश्न के दौरान युवा अपने मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए। इसके अलावा डांस और केक काटने के साथ ग्रुप की सेल्फी व फोटो मोबाइल में लेकर इन यादगार पलों को सहेज लिया। अनुराग ने बताया कि सेल्फी व फोटो से हमेशा के लिए इन पलों को कैद कर लिया है। किसी भी समय इन्हें देखकर यादें ताजा कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर
नव वर्ष की बधाई देने का दौर सोशल मीडिया पर रविवार की शाम से ही शुरू हो गया था। व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स के अलावा लोग कॉल करके भी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को नए साल की बधाई देते रहे। बधाई संदेश अदान प्रदान करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।