{"_id":"586a900c4f1c1b0252158a62","slug":"weather-is-so-cold-people-troubled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के बीच तेज बर्फीली हवा ने सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। दोपहर में सूरज और बादलों की लुकाछिपी के कारण पूरे दिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में हवा कुछ मंद रही। पर सिहरन की वजह से लोग ठिठुरते दिखे। सांझ ढलते ही कोहरे व ठंडी हवाओं का प्रकोप फिर शुरू हो गया। न्यूनतम पारा 9 डिग्री रहा।
सोमवार सुबह घने कोहरे के चादर से लिपटी रही। करीब पांच किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली हवा ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। दिन चढ़ने पर कोहरा छंट गया और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन बदली की वजह से लोग धूप के लिए तरस गए।
पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में हवा की स्पीड दो किमी. प्रति घंटे ही रह गई। लेकिन बदली के चलते सिहरन से राहत नहीं मिली। लिहाजा, गर्म कपड़ों से अच्छी तरह बदन ढककर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
अंधेरा घिरने के साथ कोहरे व सर्द हवा का प्रकोप फिर चालू हो गया। ठंड में इजाफा होने से लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।