फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   We will topple the government that insults great figures: Chandrashekhar

महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे : चंद्रशेखर

Thu, 18 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
We will topple the government that insults great figures: Chandrashekhar
महमूदाबाद। भीम आर्मी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को रामपुर मथुरा के मझिगवां में मंच से भाजपा सरकार शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों का अपमान करना चाहती है। चेतावनी भरे लहजे में चंद्रशेखर ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे।
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मझिगवां गांव के बाहर बने सम्राट अशोक स्मृति द्वार पर रुका। इससे पहले सुबह ही प्रशासन ने गेट को कपड़े से ढंकवा दिया था। गाड़ी से उतरकर चंद्रशेखर ने गेट देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। चंद्रशेखर के गेट पर रुकते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बेचैन हो गए। कुछ देर बाद उनके वहां से रवाना होने पर अफसरों ने चैन की सांस ली। इसके बाद सांसद चंद्रशेखर गांव में गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस द्वार को प्रधान ने अपने पिता के नाम पर नहीं बल्कि अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के नाम पर बनवाया है। एक बहुजन बेटे को इस द्वार का लोकार्पण करना था। अब बहुजन महापुरुष के नाम पर द्वार है तो सरकार के पेट में दर्द हो गया। इसे अवैध बताकर कपड़े से ढंकवा दिया गया। चंद्रशेखर मंच से बोले कि मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, आईजी आकर लोकार्पण कर दें। लेकिन अगर गेट टूटा तो ये याद रखें कि लखनऊ में बैठे लोग चैन से सो नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के पास रोजगार नहीं है। नीट का पेपर नहीं करा पा रहे हैं। हम 33 बिंदुओं का घोषणा पत्र लेकर आए हैं। महिलाओं को रोजगार और व्यापार शुरू करने के अवसर, पक्के आवास की सुविधा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed