फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Warning of third wave, still arbitrariness continues

तीसरी लहर की चेतावनी, फिर भी मनमानी जारी

Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Warning of third wave, still arbitrariness continues
कोविड प्रोटोकॉल की उड़ा रहें धज्जियां
विज्ञापन

शहर के लालबाग बाजार में बुधवार को काफी भीड़ दिखाई दी। यहां पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए उमड़े। बाजार में भीड़भाड़ का आलम यह था कि लोग एक-दूसरे से सटकर बाजार में निकल रहे थे। बाजार में न तो कोई मास्क लगाए था, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। सब एक-दूसरे से आपस में बिना मास्क लगाए बाते करते हुए निकल रहे थे।
जिला अस्पताल में भी अनदेखी
जिला महिला अस्पताल में जब कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी तो गेट पर सुरक्षाकर्मी को बैठा दिया गया था। हाथ सैनिटाइजर करवाए व बिना मास्क लगाए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाता था। लेकिन अब जब लहर हल्की पड़ गई तो यहां पर सब कुछ सामान्य हो गया है। न तो सुरक्षाकर्मी किसी को रोकता है न ही मरीज व परिजन मास्क लगा रहे हैं। यही हाल जिला अस्पताल का भी बना हुआ है।
विज्ञापन

बस अड्डे व स्टेशन पर हेल्प डेस्क नदारद
रोडवेज बस स्टॉप पर हर समय काफी भीड़भाड़ रहती है। सुबह से ही मुसाफिरों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां पर पहले कोविड हेल्प डेस्क हुआ करती थी, अब यह पूरी तरह से गायब है। मुसाफिर वेटिंग रूम में आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। पहले यहां पर कोविड से बचाव का एनाउंस हुआ करता था। अब यह गायब है। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम नदारद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री व आईएमए ने लोगों को सतर्क किया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। बाजारों में बढ़ रही भीड़ को लेकर प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई है। प्रधानमंत्री की यह चिंता ऐसे ही नहीं है। कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी लोग मनमानी पर उतारू हैं। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क जरूरी के मंत्र का भी जिले में कोई असर नहीं दिख रहा है।
बुधवार को अमर उजाला की टीम ने बाजार से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। बाजारों में लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मिले। वह तीसरी लहर के प्रति चिंतित नहीं दिख रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही ही तीसरी लहर आने की संभावना प्रबल कर रही है। ऐसे में लोगों को पीएम की अपील को गंभीरता से लेते हुए सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। तभी हम लहर को आने से पहले ही रोक सकते है।
अगस्त माह में चिकित्सक तीसरी लहर के आने की आशंका जता रहे है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बातचीत करते हुए बाजारों में बढ़ रही भीड़ को कम करने के निर्देश दिए है। कहा अगर ऐसे ही भीड़ बढ़ती रही तो हम तीसरी लहर को नहीं रोक पाएंगे। पीएम की इस अपील के बाद अमर उजाला ने बुधवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों की रियलटी देखी तो दंग करने वाले कई दृश्य दिखाई दिए।
शहर के मुख्य लालबाग बाजार में हर तरफ भीड़ दिखाई दी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टॉप पर लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। यहां पर बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क भी नदारद दिखाई दी। दूसरी लहर के समय एनाउंस करके लोगों को जागरूक किया जा रहा था। अब जब दूसरी लहर कम हुई है तो यह एनाउंस भी बंद हो गया है। बसों में लोग धक्के खाते हुए सफर कर रहे है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह कहते हैं कि संक्रमण कम हुआ है, लेकिन सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। अब जब पीएम व आईएमए से जुड़े चिकित्सक लापरवाही न बरतने की अपील कर रहे है तो हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। तभी हम लहर को आने से पहले ही रोक सकते हैं।
‘कोरोना आता नहीं बल्कि लाया जाता है’
पीएम ने कहा है कि कोरोना अपने आप नहीं आता है। बल्कि हम लोग खुद इसे लेने जाते हैं। इसका मतलब है कि यह संक्रमण किसी दूसरे से हमारे पास पहुंचता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि पीएम की यह अपील सौ फीसदी सच है। अगर हम प्रोटोकॉल का पालन करते रहे तो कभी भी संक्रमित नहीं होंगे। यह बीमारी एक से दूसरे में फैलती है। इसलिए सबसे जरूरी है कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करें।
जिले में 35 एक्टिव मामले
जिले में चार दिन पहले पिसावां, तंबौर व मिश्रिख विकासखंड में एक साथ 27 लोग संक्रमित हुए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने खुद ही संज्ञान लिया था। प्रदेश स्तर से आई टीम ने संक्रमितों का सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजा है। इन मरीजों की डेल्टा प्लस की जांच भी हो सकती है। इसके बाद से हालात कुछ सुधरे है। बुधवार को जिले में कोरोना के मामले शून्य रहे। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 35 बची है। इन हालातों में संभलकर रहने की जरूरत है।

बेवजह घर से न निकलें
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हम सभी को अलर्ट रहना है। इसलिए बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। प्रोटोकॉल का जरूर पालन करें। इसके जरिये हम लहर को आने से आसानी से रोक सकते हैं।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed