{"_id":"63543e3fe7e07b7f7d509ba4","slug":"voting-on-29-against-mahmudabad-and-pehla-pramukh-sitapur-news-lko6540881106","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद व पहला प्रमुख के खिलाफ 29 को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदाबाद व पहला प्रमुख के खिलाफ 29 को वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पहला और महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 29 अक्तूबर को मतदान होगा। मतपेटिकाओं को ट्रेजरी में हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों तक सुरक्षित रखा जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किया है।
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि महमूदाबाद विधानसभा के पहला ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार के खिलाफ 65 और महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का मोर्चा 29 सितंबर को खोला था। पहला ब्लॉक के इन 65 और महमूदाबाद 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षरित नोटरी सत्यापित शपथ पत्र का लिखित नोटिस उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को दिया था। इसके बाद 30 सितंबर को ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद यह क्षेत्र पंचायत सदस्य उच्च न्यायालय चले गए।
उच्च न्यायालय में मामला जाने के बाद 18 अक्तूबर को न्यायालय ने उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को निर्देश दिए कि 29 अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर दोनों ही ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव कराया जाए। न्यायालय के आदेश के बाद अब 29 अक्तूबर को उप जिला अधिकारी महमूदाबाद की देखरेख में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। न्यायालय के आदेश अनुसार मतदान होने के बाद मतपेटिका को न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक महमूदाबाद की ट्रेजरी के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा।