फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vote without fear: ADG

बिना भय के करें मतदान : एडीजी

Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vote without fear: ADG
तरीनपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रोके गए अर्द्घसैनिक बलों की व्यवस्थाओं का जाएजा लेते एडी - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पिछले तीन साल में शराब की बड़ी रिकवरी के मामलों में शराब माफिया पर गैंगेस्टर लगाया जाए। अपराधी की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर है। माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले चिह्नित किए जा चुके हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े रहेंगे। मतदाता बिना भय के मतदान करें।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को जिले में पहुंचे एडीजी जोन बृजभूषण ने कहीं। लखनऊ जोन के एडीजी बनने के बाद वह पहली बार जिले में आए थे। एडीजी सबसे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां से दोपहर बाद पुलिस लाइंस आए। सभागार में एडीजी ने बैठक की। एडीजी अपराध समीक्षा और चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेने आए थे।
विज्ञापन

सबसे पहले एडीजी ने अपराध समीक्षा की बैठक की। थानावार समीक्षा की। गोकशी, महिला अपराध, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, शराब बरामदगी, अवैध असलहों की बरामदगी आदि के बारे में जानकारी ली और मामलों को देखा। करीब दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक में एडीजी ने बिंदुवार अपराध की समीक्षा की और सकुशल चुनाव कराने को लेकर जिले की पुलिस की ओर से की गई तैयारियों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में एडीजी ने पाया कि सीतापुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की है, लेकिन अभी और करने की जरूरत है। एडीजी का ज्यादा फोकस आपराधिक घटनाओं की समीक्षा पर रहा। एडीजी ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। एएसपी, सीओ, थानेदार, दरोगा से लेकर सिपाही तक। इसके लिए उन्होंने एसपी आरपी सिंह से चुनाव आयोग के आदेश को सिपाही तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 107/16 की कार्रवाई सही तरीके से हो।
पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद एडीजी मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि पिछले तीन साल के भीतर जितने मामलों में शराब की बड़ी कार्रवाई हुई है, उसमें शराब माफिया पर गैंगेस्टर लगाया जाए। इसके बाद शराब माफिया की अपराध से अर्जित सपंत्ति को जब्त किया जाए।
इसके बाद एडीजी ने सीआरपीएफ जवानों के रुकने वाले स्थल सरस्वती विद्या मंदिर और केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, एसपी आरपी सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे।
ज्यादा पैसा लेकर चलने पर पकड़ेंगी टीमें
एडीजी जोन बृजभूषण ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिकतर तैयारियां पुलिस ने कर ली हैं। माहौल बिगाड़ने की आशंका में लोग पाबंद हो चुके हैं। असलहों को जमा कराया जा रहा है। चुनाव में अधिक पैसा लेकर चलने वालों पर नजर रखने के लिए टीमें लगी हुई हैं। कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
चुनाव में सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एडीजी जोन ने कहा कि चुनाव के समय अगर किसी ने अफवाह फैलाने के लिए गलत खबरों को प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
हत्या की वजह नहीं बता पाए सीओ बिसवां
जिले में हुए अपराध की समीक्षा कर रहे एडीजी जोन ने बिसवां सर्किल की समीक्षा के दौरान कोतवाल राजीव सिंह की गैर मौजूदगी में सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय से इलाके में हुई तीन हत्याओं की वजह पूछी, लेकिन वह नहीं बता पाए। इसकी वजह थी कि जब यह वारदातें हुई तो उस समय वह अभिषेक प्रताप अजेय सीओ सदर थे। बिसवां की कमान सुशील सिंह संभाल रहे थे, जो कि अभी सीओ लहरपुर हैं, फिर सीओ लहरपुर ने वजह बताई। इसके अलावा एडीजी ने संदना, हरगांव, लहरपुर, सिधौली के थानेदारों को भी खड़ा कर उनसे जानकारी ली।

काम करना नहीं, लेना भी सीखिए
एडीजी जोन ने कहा कि अपराध के मामलों में पुलिस सही कार्रवाई करे तो चुनाव निष्पक्ष ही होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों को काम करना ही नहीं, लेना भी आना चाहिए। आप अपने मातहतों से काम अच्छे से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed