फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicle hits bike rider in fog, death

Sitapur News: धुंध में वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Sat, 30 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits bike rider in fog, death
बिसवां। धुंध में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रामपुर कलां थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा गांव के मजरा बम्हौर निवासी अजय कुमार दीक्षित (40) बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पुरैनीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से उसे बिसवां सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजय एक प्लाईवुड फैक्टरी में रात की पाली में मजदूरी करने जाता था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म कर वह वापस घर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद चालक वाहन संग फरार हो गया। मृतक अजय कुमार दीक्षित के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़कियां और दो लड़के हैं। इसमें बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है।वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed