{"_id":"69064b414d755e0447048a54","slug":"vande-bharat-will-also-have-a-stop-at-sitapur-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143383-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में भी होगा वंदेभारत का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में भी होगा वंदेभारत का ठहराव
Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ से सीतापुर होकर सहारनपुर जाने वाले लोगों की राह अब और भी आसान होगी। जिले में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव होगा। निदेशक कोचिंग रेलवे बोर्ड संजय आर नीलम की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर हर दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 5:55 पर सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी।
यहां से 6:10 बजे सीतापुर सिटी स्टेशन आएगी। यहां से रवाना होकर यह ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होगी। यह सीतापुर जंक्शन रात 9:50 पर पहुंचेगी। लखनऊ जंक्शन रात 11 बजे पहुंच जाएगी। इस पत्र को पीलीभीत सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।