{"_id":"647a2da686fba36bc10ae606","slug":"utility-of-bicycle-remains-intact-in-general-and-special-classes-sitapur-news-c-13-1-269043-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आम व खास हर वर्ग में साइकिल की उपयोगिता बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आम व खास हर वर्ग में साइकिल की उपयोगिता बरकरार
Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पिछले कुछ वर्षों में आधुनिकता की चकाचौंध में सामान्य परिवारों का भी लाइफ स्टाइल बदला है। महंगी बाइक और कार खरीदने की होड़ के बावजूद आम व खास हर वर्ग में साइकिल की उपयोगिता बरकरार है।
आम लोगों की जरूरत तो खास वर्ग शौक अथवा व्यायाम के लिए साइकिल चला रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन हर घर में एक साइकिल जरूर मिलती है। आज विश्व साइकिल दिवस के मौके पर पेश है साइकिल की उपयोगिता पर एक रिपोर्ट:
जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल देकर आसान बना रहीं राह
कमलापुर निवासी स्नातक की छात्रा आरुषी तिवारी पिछले दो साल से साइकिल-रीसाइकिल प्रोजेक्ट चला रही हैं। इसके जरिए आरुषी जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल उपलब्ध करवाती हैं। साइकिल मिलने से ग्रामीण छात्राओं का स्कूल पहुंचना आसान हो जाता है। जरूरत पूरी हो जाने पर छात्रा उसे वापस कर देती है और आरुषी उसे फिर किसी जरूरतमंद छात्रा को दे देती है।
विज्ञापन
आरुषी अब तक 30 से ज्यादा छात्राओं को साइकिल दे चुकी हैं। दरअसल, दो साल पहले आरुषी ने देखा कि उसके साथ स्कूल आने वाले बच्चे अपने घरों से कई किलोमीटर दूर पैदल आते थे। तब उसने सोचा कि अगर इन बच्चों के पास साइकिल हो तो उनकी स्कूल की राह आसान हो जाएगी। परिवार के सहयोग से आस-पड़ोस में संपर्क कर नौ पुरानी साइकिलें एकत्र कर उनकी मरम्मत कराई। इसमें सात हजार रुपये का खर्च आया। फिर ये साइकिलें स्कूल आने वाली छात्राओं को उपलब्ध करवाई गईं। आरुषी की इस पहल का लोगों का भरपूर सहयोग मिला। कई लोगों ने अपनी पुरानी व बेकार साइकिलें इस काम के लिए उपलब्ध करा दीं।
साइकिल की सवारी से संभाली सेहत
इमलिया सुल्तानपुर निवासी सत्यपाल सिंह कुछ माह पूर्व सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे बताते हैं कि कई साल पहले साइकिल ही आवागमन का मुख्य साधन थी। वक्त बदला और घर में बाइक व अन्य साधन आने से साइकिल चलाना छूट गया। जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत समस्याएं आने लगीं। डॉक्टरों ने एक्सरसाइज का सुझाव दिया तो लोगों ने दैनिक उपयोग में साइकिल का इस्तेमाल शुरू कर दिया। जिससे तंदरुस्ती पहले के मुकाबले कई गुना बेहतर हुई है।
कई रोगों में साइकिल चलाना फायदेमंद
साइकिल के इस्तेमाल से कई लाभ होते हैं। ऐलिया सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित शुक्ला बताते हैं कि साइकिल चलाने से गठिया व जोड़ के रोग में काफी आराम मिलता है। शुगर लेवल मेंटेन रहता है। फैटबर्न करने में भी बहुत मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्राल लेवल भी नियंत्रित रहता है। साइकिल चलाने से स्टेमिना भी मेंटेन रहता है।