फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP Board copies will be checked at four out of 19 centers

Sitapur News: 19 से चार केंद्रों पर जांची जाएंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
UP Board copies will be checked at four out of 19 centers
सीतापुर। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। शहर में चार केंद्रों पर यह उत्तरपुस्तिकाएं जांचीं जाएंगी। दो केंद्र पर हाईस्कूल व दो केंद्र पर इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। बोर्ड परीक्षा बुधवार को समाप्त हो जाएगी। उसके बाद मूल्यांकन का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में इस बार चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। राजकीय इंटर कॉलेज व आरआरडी इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होगी। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का आवंटन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


जीआईसी में रखी जाएंगी उत्तरपुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा के बाद आनी शुरू होगी। जीआईसी में यह उत्तरपुस्तिकाएं रखी जाएंगी। इस केंद्र से ही अन्य केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जाएगी। मूल्यांकन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, अशासकीय व मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों के शिक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुईं तैयारियां
मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चार परीक्षा केंद्र तय हो गए हैं। इन केंद्रों पर अब परीक्षक लगाए जाने की प्लानिंग की जा रही है।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed