फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Underground power cable now in sitapur

2 करोड़ से भूमिगत होंगे बिजली केबल

Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Underground power cable now in sitapur
तार - फोटो : अमर उजाला

मॉडल सिटी के तहत शहर के चौराहों पर तारों का मकड़जाल हटेगा। इसके लिए यहां के चौराहों पर अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन ने दो करोड़ आठ लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर उसे मंजूरी के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा है।

विज्ञापन


सीतापुर शहर को प्रदेश सरकार ने मॉडल सिटी विकास योजना के तहत लिया है। प्रथम चरण शहर में आधा दर्जन चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इन चौराहों के विकास के साथ ही उन्हें बिजली की रोशनी से जगमगाया भी जाएगा। पर इस कार्य में पावर कार्पोरेशन बाधक बना है।
विज्ञापन


वजह, पावर कार्पोरशन को सौंदर्यीकरण किए जाने वाले चौराहों से पोल व लाइन शिफ्टिंग करना है। घनी आबादी में होने से इन चौराहों पर केबल अंडरग्राउंड लाइनें ही बिछाई जाएंगी। पावर कार्पोरेशन ने सौंदर्यीकरण के लिए चिहिंत चौराहों पर अंडरग्राउंड विद्युत केबल से करने का निर्णय लिया है। यह अंडरग्राउंड केबल कार्य दो करोड़ आठ लाख रुपये से होगा। पावर कार्पोरेशन ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को बजट आवंटन के लिए यह प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed