फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Under the guise of land mafia, the houses of the poor are being demolished

भू माफिया की आड़ में गरीबों का गिरा रहे मकान

Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Under the guise of land mafia, the houses of the poor are being demolished
पिसावां (सीतापुर)। सुभासपा के 20वें स्थापना दिवस पर निकाली जा रही सावधान रथ यात्रा शनिवार को कस्बे में पहुुंची। मुख्य चौराहे पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजभर ने कहा कि भू माफिया की आड़ में गरीबों के मकान गिराकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके के कर्मलकुइंया में एक सभा का आयोजन किया गया। राजभर ने कहा मौजूदा सरकार वादा खिलाफी व विपक्ष सत्ता पाने की लड़ाई लड़ रहा है। ओमप्रकाश राजभर गरीब वंचित शोषितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार बनने के बाद बिल माफी को लेकर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। पिछली सभी सरकारें वोट लेकर लोगों को ठगती रही हैं। सुभासपा सभी को ध्यान में रखते हुए गरीबों, बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 26 सितम्बर को लखनऊ से शुरू हुई रथ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में होते हुए 27 अक्तूबर को गांधी मैदान पटना बिहार में समाप्त होगी। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत आदि लोगों ने जन चौपाल को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed