{"_id":"601840bc8ebc3e32ae394a5e","slug":"uncontrolled-vehicle-crushed-the-young-man-sitapur-news-lko56270096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। लखीमपुर से लौट रहे एक युवक का शव सोमवार सुबह एक पुलिया के पास पड़ा मिला। माना जा रहा है कि रात को किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
तंबौर इलाके के रामकिशुनपुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार (30) पुत्र ज्योति प्रकाश रविवार को तंबौर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे लखीमपुर खीरी जिले में के गांव सैनापुर रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह शाम को वापस अपने घर जा रहा था।
पैदल ही जब वह तंबौर से काशीपुर जाने वाले मार्ग पर इच्छा गांव के निकट पुलिया के करीब पहुंचा तभी किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो दिनेश को मृत पाया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने सड़क हादसा मानते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।