फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncle arrested for killing nephew

Sitapur News: भतीजे की हत्या का आरोपी चाचा गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for killing nephew
खैराबाद। इलाके के भौव्वापुर गांव में भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किसान सम्मान निधि के रुपयों के विवाद में अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव निवासी बाबूराम को किसान सम्मान निधि का दो हजार रुपया मिला था। उन्होंने अपने पुत्र भोला व राजू को 13 सौ रुपये आधे-आधे बांट दिए। उन्होंने सात सौ रुपये अपने पास रख लिए। भोला ने अपने पिता से सात सौ रुपये बांटने को लेकर विवाद करने लगा। इसे शांत कराने के लिए भोला का पुत्र मोहित (22) बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि इस दौरान चाचा राजू ने मोहित पर गड़ासा से प्रहार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर राजू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता भोला के अनुसार मोहित का छह माह पूर्व गनेशपुर गांव निवासी नंदिनी से विवाह हुआ था। अभी उसके हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। नंदिनी बेसुध है। परिजनों ने बताया कि मोहित दो बहनों जमुना और कोमल देवी का इकलौता भाई था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed