{"_id":"67ec2e214ef569f83c04db28","slug":"two-youths-died-when-their-car-collided-with-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129472-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से टकराई कार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से टकराई कार दो युवकों की मौत
Tue, 01 Apr 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। गोला मार्ग पर पारा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक किराये की कार लेकर मां पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे थे।
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पारा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर मिले पहचान पत्र के आधार से युवकों की पहचान बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद गांव दतौली निवासी आशीष (28), शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर गांव मकरंदपुर निवासी गौरव (28), बाराबंकी थाना जहांगीराबाद गांव मकरंदपुर तिवारीपुर निवासी अभिषेक के रूप में की। पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने आशीष व गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल अभिषेक का इलाज चल रहा है। अभिषेक ने बताया कि किराये की गाड़ी लेकर माता पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।