{"_id":"624f297e2c7d836b495264bb","slug":"two-teenagers-who-went-to-bathe-in-the-canal-went-missing-sitapur-news-lko625082283","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गये दो किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गये दो किशोर लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में नहाते समय दो किशोर अचानक लापता हो गये। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार को नगर के मोहल्ला मोहम्मदी टोला निवासी समीर (16) व अनस (16) शारदा सहायक नहर में नहाने की बात कहकर घर से निकले थे। मोहल्ला मोहम्मदीपुर निवासी राहुल ने बताया कि वह समीर और अनस के साथ ट्यूबवेल पर नहाने के लिए आया था लेकिन बिजली न आने के कारण समीर व अनस नहर में नहाने का प्रयास करने लगे। राहुल के मना करने भी वे नहीं माने। उसके बाद दोनों किसके साथ नहाने गये, यह सही जानकारी राहुल को नहीं है।
जब वह काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो उनके परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों ने बताया कि किशोर घर से नहाने की बात कहकर ही निकले थे। उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। नहर किनारे दोनों की चप्पलें मिली हैं। दो जोड़ी चप्पलें और मिली हैं। वे किसकी हैं, इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने अपने साथियों के साथ ही छलांग लगा दी। काफी ढूंढने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरों की स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश की जा रही है। अभी यह बात संदिग्ध है कितने बच्चे साथ में नहा रहे थे।