फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two teenagers drowned in lake

झील में डूबकर दो किशोरों की मौत

Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in lake
पिसावां (सीतापुर)। झील से नाड़ी का साग निकालने समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे से दुबावां गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन

पिसावां के दुबावां गांव निवासी रामनरेश का पुत्र अनूप (13) व बांके का बेटा करन (17) साथियों के साथ रूकनदीनपुर झील से नाड़ी का साग निकालने गए थे।
ये लोग झील से नाड़ी का साग निकालकर बाजारों में बेचते हैं। बुधवार को नाड़ी का साग निकालते समय अनूप व करन गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण दोनों किशोर झील में डूब गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब तक किशोरों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शव निकाल कर परिवार के लोग घर लेकर चले गए। प्रभारी एसओ महेंद्र प्रताप का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार
परिवार व गांव के लोग दोनों के शव झील से निकाल कर घर ले गए थे। इसकी खबर पाकर पुलिस भी गांव पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर जांच की। परिवार के लोगों से बातचीत की। दोनों मृतकों के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
परिवार चलाने में मदद करते थे दोनों
दोनों किशोर परिवार चलाने में अपने पिता की मदद करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बच्चे गरीब परिवार से हैं। अनूप के पिता रामनरेश मजूदरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं।

उनके अनूप सहित तीन बेटे हैं। अनूप रोजी-रोटी में परिवार की मदद करता था। नाड़ी का साग निकाल कर वह बाजार में बेचता था। वहीं, करन के पिता बांके रसोइयां का काम करते हैं। बांके के करन सहित चार पुत्र हैं। बच्चों की मौत से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed