फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two sides clash over water drainage

Sitapur News: नौ दिन से लापता युवक की हत्या की आशंका

Thu, 07 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 07 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash over water drainage
लहरपुर। मोहल्ला शेख सरांय निवासी अरकनूर रहमान (24) 28 अप्रैल से लापता हैं। उनके भाई अताउर्रहमान ने अरकनूर के पंद्रह ससुरालीजनों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने ससुरालीजनों पर अरकनूर की हत्या करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित अताउर्रहमान के अनुसार अरकनूर को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कस्बा निवासी सीमा बानो से उनके भाई की दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कराई गई। अरकनूर ने कभी सीमा काे विदा नहीं कराया था। इसके बाद सीमा ने महिला थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अरकनूर ने अपनी जमानत करवा ली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी सीमा व उनके परिजन मुन्ना, हुस्ना, मर्राे, खुशनुमा, आसिफ, शीबू, छोटे, शानू, शहीद, सबा, सना, फिदा, वसीक और हसीब उनके भाई को परेशान करते थे। बताया कि ससुरालीजन अपनी अन्य बेटियों से गंभीर आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देते थे। इस वजह से उनका भाई काफी डरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 28 अप्रैल को अरकनूर को उनके ससुरालीजनाें ने फोन करके बुलाया। इसके बाद अरकनूर को पीटा गया। आरोप है कि अरकनूर को ससुरालीजनों ने कहीं गायब कर दिया है। उसी दिन उनकी मां के फोन पर अरकनूर की पत्नी सीमा ने बताया कि अरकनूर को काफी पीटा गया है। अरकनूर शारदा नहर में कूदने गया था।

इस सूचना पर सभी लोग शारदा नहर पुल के पास पहुंचे। वहां अरकनूर की बाइक मिली। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया कि नहर के अंदर गोताखोरों की मदद से करीब 10 किलोमीटर तक तलाश की गई। अब तक अरकनूर का कुछ पता नहीं चल सका है।
आरोप है कि अरकनूर के ससुरालीजनों ने उन्हें कहीं गायब कर दिया है। साथ ही उनकी हत्या कर नहर में फेंक दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed