फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Fri, 01 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
महोली (सीतापुर)। थाना क्षेत्र महोली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे डीसीएम पर सवार एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कोतवाली इलाके में हाईवे स्थित कारीपाकर गांव के निकट खड़े ट्रक में सीतापुर की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रही डीसीएम पीछे से जा घुसी। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डीसीएम की केबिन में फंसे चालक व एक युवती को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया।
विज्ञापन

टीम ने कटर से केबिन काटकर काफी मशक्कत के बाद एक युवती व दो लोगों को बाहर निकाला। युवती की मौके पर मौत हो गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसकी शिनाख्त बस्ती के सिंदुरिया गांव निवासी वंदना (19) पुत्री माहेश्वरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल डीसीएम चालक व दूसरे घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया गया। चालक के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान दरभंगा बिहार के बाहुसुरा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद जमील (33) पुत्र अब्दुल अली के रूप में हुई।

डीसीएम की पिछली सीट पर बैठे प्रतापगढ़ के बैजलपुर निवासी सूरज पुत्र हंसराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर अभी तक शिनाख्त हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed