फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two officers warning

दो अफसरों को चेतावनी

Tue, 28 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

कमलापुर डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित मूसेपुर बल्देवसिंह में आवास व शौचालय अधूरे देख डीएम ने दो अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

विज्ञापन


वहीं दो अफसरों को चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने समग्र गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


खैराबाद की ग्राम पंचायत मूसेपुर बल्देवसिंह का 2012-13 में समग्र ग्राम के तहत चयन किया गया था। मंगलवार को डीएम यहां के विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई शौचालय व आवास अपूर्ण मिले। किसी में पल्ले नहीं लगे थे, तो किसी में छत नहीं पड़ी थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सहायक विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी खैराबाद को चेतावनी देते हुए अधूरे आवास व शौचालय जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

चौपाल में ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग जर्जर होने तथा ट्रांसफार्मर फुंकने से दो माह से बिजली न आने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तत्काल इन समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया।


डीएम ने इंदिरा व लोहिया आवास, शौचालय, हैंडपंप, आवासीय पट्टे, पेंशन, शिक्षा, मनरेगा इत्यादि कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर सीडीओ एसके सिंह, एसडीएम बीएन यादव, डीडीओ डीके दोहरे, बीडीओ राकेश पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed