फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two lakh people will do yoga together

दो लाख लोग एक साथ करेंगे योग

Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
two lakh people will do yoga together
सीतापुर। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झलक शहर से लेकर गांव व कस्बों तक दिखाई देगी। इसमें करीब दो लाख लोग योगा करेंगे। जिले का मुख्य कार्यक्रम नैमिषारण्य चक्रतीर्थ पर होगा। इसमें जिले के आला अफसर मंत्री सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी होगा। इस आयोजन को लेकर सोमवार का दिनभर तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 14 से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन करके रिहर्सल किया जा चुका है। इस रिहर्सल में सरकारी अफसर व कर्मचारियों से लेकर जन सामान्य ने योगाभ्यास किया। तीन हजार से अधिक योग शिक्षक तैयार किए गए हैं। मंगलवार को जिले का मुख्य आयोजन चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे से होगी। समापन सुबह 7.46 बजे होगा। योग के बाद 52 सेकेंड का राष्ट्रगान होगा। इसमें जिले के सभी सांसद, मंत्री, विधायक, अफसरों सहित जनसमुदाय योग करेगा। इस अवसर पर पीएम के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सुबह 6.40 बजे से सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों व पार्कों में योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। एक अनुमान के तहत करीब दो लाख लोग एक साथ योग करेंगे। आरएमपी डिग्री कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. पवन कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी के कैडे्टस और एनएसएस के स्वयंसेवक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
संत, महंत और तीर्थ पुरोहित योग दिवस के बनेंगे साक्षी
नैमिषारण्य (सीतापुर)। 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि पर सुबह चक्र तीर्थ परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशेष आयोजन होगा। अतिथि सांसद अशोक रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी, रामकिंकर पांडेय उपस्थित रहेंगे। डीएम अनुज सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहेंगे। उप जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले पीएम के वक्तव्य का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद 45 मिनट तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सभी अतिथियों के साथ नैमिष के कई संत, महंत, तीर्थ पुरोहित भी भाग लेंगे। इस बार केंद्र सरकार की ओर से योग के प्रति विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत केंद्र सरकार के 75 मंत्री देश की 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों से योग करते हुए नजर आने वाले हैं।
गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक नगर करेंगे संचालन
नैमिष स्थित चक्रतीर्थ पर कराए जाने वाले योग कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक गंगा सागर वर्मा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की टीम सभी को योग कराएगी। इसमें नैमिषारण्य के योग प्रशिक्षक विनय कुमार, नीलगांव के पंकज कुमार, इंद्रौली की पूजा पाल और योग सहायिका ऊषा देवी योग कराएंगी।

सुबह 5.30 से 7.46 बजे तक होगा आयोजन
देश के सौ एतिहासिक स्थलों पर योग शिविर का कार्यक्रम होगा। चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों और अफसरों सहित जन समुदाय का आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 5.30 से 7.46 बजे तक होगा। ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील स्तर और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों व पार्कों में योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब दो लाभ लोग योग करेंगे।
- डॉ. एसके सचान, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed