फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two hundred acres on farming crisis looms

ढाई सौ बीघा खेती पर मंडरा रहा संकट

Tue, 12 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two hundred acres on farming crisis looms

लहरपुर तहसील क्षेत्र में तीसरे दिन भी नहर पटरी दुरुस्त नहीं हो सकी है। इस वजह से पूरे क्षेत्र में करीब ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे फसल बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है। किसान परेशान हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्रीय जेई ने इतना जरूर कहा कि नहर के मुहाने से पानी बंद करा दिया गया है। उसके बाद पटरी की मरम्मत की जाएगी। बहरहाल सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम मोहिद्दीनपुर के निकट लहरपुर माइनर की एक पटरी कट गई थी। जिसकी वजह से काफी मात्रा में पानी नहर से निकलकर खेतों में पहुंच गया। मोहिद्दीनपुर के निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनके खेत में मसूर की फसल जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकेशन, दिनेश पटेल व बेनी प्रसाद आदि ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल बोई हुई है। इसी तरह से क्षेत्र के गुलरी पुरवा, बरगदहा आदि गांवों के दर्जनों किसानों की 250 बीघे से अधिक खेती जलमग्न है।

नहर से निकला हुआ पानी खेतों से होकर क्षेत्र के नेवादा ड्रेन में गिर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरा होने से गेहूं, चना, मटर, मसूर की फसलें पानी में सड़ रही हैं। इससे फसल बर्बाद हो रही है।

मंगलवार की शाम सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इतना जरूर कहा कि उन्होंने नहर पटरी को दुरुस्त करने का प्रयास किया था, लेकिन पटरी को दुरुस्त नहीं कर सके। इस वजह से अब नहर में पानी को रोक दिया गया है।

पानी रुकने के बाद नहर पटरी की मरम्मत होगी। ग्रामीणों का कहना है कि पटरी को दुरुस्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। यदि विभाग के अधिकारी सजग होते, तब पानी कब का रोक दिया गया होता।


पानी को रोका गया
पटरी को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस वजह से नहर में पानी का आना रोक दिया गया। पानी रुकते ही पटरी को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
अनूप राजवंशी, जेई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed