{"_id":"687a92a59e709b71000e20af","slug":"two-hospitals-closed-in-laharpur-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136599-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर में बंद कराए दो अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर में बंद कराए दो अस्पताल
Fri, 18 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो अस्पताल बिना लाइसेंस के चलते मिले। नोटिस देकर इन अस्पताल का संचालन बंद करा दिया गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचारी रोग, जेएसवाई, आरबीएसके व लेबर रूम आदि को देखा। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी ने ग्राम केसरीगंज स्थित वरदान हॉस्पिटल व जनता हॉस्पिटल की जांच की। जांच के दौरान दोनों अस्पतालों के संचालक लाइसेंस से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके।
इसके बाद अधिकारियों ने नोटिस देकर वरदान हॉस्पिटल व जनता हॉस्पिटल का संचालन बंद करा दिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। यहां काफी मरीज भर्ती थे।