फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two friends died in collision with unknown vehicle

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Sun, 26 Nov 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two friends died in collision with unknown vehicle
उरदौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। सिर पर गंभीर चोटें आने से जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

कलवारीकला निवासी शिवम यादव (16) अपने साथी अगरौरा निवासी विमल उर्फ विमलेश (21) के साथ बीहटगौड़ गया था। शनिवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान महोली से बीहटगौर जाने वाले मार्ग पर किशुनापुर गांव के निकट बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल विमलेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई है। इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर में ज्यादा चोटें आने से दोनों की मौत हुई है। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed