{"_id":"5d5ed4a18ebc3e6c9538afef","slug":"two-dead-eight-injured-after-falling-walls-sitapur-news-lko4776093199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारें गिरने से दो की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारें गिरने से दो की मौत, आठ जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार को मानपुर, संदना, पिसावां व कमलापुर इलाके में दीवार व टिनशेड गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें एक मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई बच्चों समेत आठ अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सभी घटनाओं में संबंधित तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
मानपुर इलाके के बड़ेलिया पुरवा निवासी रईस अहमद की एक वर्षीय बेटी कुलसुम गुरुवार सुबह घर में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच अचानक घर की कच्ची दीवार ढह गई। जिससे कुलशुम दीवार के मलबे में दब गई। आनन-फानन में मलबा हटाकर कुलसुम को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा संदना थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी पृथ्वी की पत्नी राजरानी (45) गुरुवार दोपहर हल्की बारिश के बीच चारपाई लेकर घर की ओर जा रही थी। जब वह संतोष के घर के पास से गुजर रही थी। तभी संतोष की पक्की दीवार अचानक ढह गई। इससे राजरानी दीवार के मलबे के नीचे दब गई। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल राजरानी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र के किधौलिया गांव में बुधवार रात छोटेलाल की कच्ची दीवार पर रखा टिनशेड दीवार सहित गिर गया। जिससे उसके नीचे लेटे छोटेलाल, उसकी पत्नी संध्या और तीन बच्चे अवनीश, रुचि व एक वर्षीय बालक जख्मी हो गया। छोटेलाल व संध्या को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। जबकि बच्चों को मामूली चोटें ही आईं।
इसी तरह पिसावां थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी लालता प्रसाद अपनी पत्नी रामबेटी व ढाई वर्षीय पुत्री रुचि के साथ घर में था। दोपहर में उसका कच्चा मकान ढह गया। इससे दंपती व मासूम मलबे में दब गई। आसपास के लोगों ने तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने रुचि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।