फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two criminals carrying a reward of 50,000 each were arrested in police encounter in Sitapur

Sitapur News: पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के सात लाख से अधिक के जेवर बरामद

Mon, 11 May 2026 11:06 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 11:06 AM IST
सार

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से चोरी के सात लाख से अधिक के जेवर बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two criminals carrying a reward of 50,000 each were arrested in police encounter in Sitapur
मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार को सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। स्वाट, सर्विलांस और अटरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 

विज्ञापन


अटरिया थाना क्षेत्र निवासी पंकज शुक्ला के बंद घर में अप्रैल महीने में चोरी हुई थी। मामले में मोहम्मद फरीद (38) पुत्र सिराज निवासी मोहल्ला सराय बाड़ी, थाना सिधौली, जनपद सीतापुर और बैजनाथ उर्फ धीरज (22) पुत्र छोटे सिंह उर्फ़ छोटकन्ने निवासी नंदवन, थाना संदना, जनपद सीतापुर का नाम सामने आया था। पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह अटरिया थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास पुलिस को बिना नंबर की बाइक से दो संदिग्ध आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। स्वाट सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो एक वांछित के पैर में लग गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी रेंज लखनऊ ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इनके पास से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचा, चार खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, आभूषण पीली धातु लगभग 45 ग्राम (कीमत लगभग 7 लाख ) और 2700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed