फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two caught robbing on the road

सड़क पर लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे

Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two caught robbing on the road
महमूदाबाद (सीतापुर)। पुलिस ने सड़क पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया सामान आदि बरामद हुआ है। बदमाश सड़क के दोनों ओर पेड़ से तार बांधकर राहगीरों को रोकते थे और फिर लूट करते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद के नईबाजार निवासी अनिल राठौर का सिधौली मार्ग पर ढाबा है। इनका मछली पालने वाला तालाब भी पास के ही उस्मानपुर गांव में हैं। तालाब की रखवाली करने के लिए इन्होंने सूरज कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी महमूदाबाद को नौकरी पर रखा है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज तालाब से बाइक लेकर ढाबे को आ रहा था। तभी बकरापुर के पास सड़क पर बंधे तार को वह नहीं देख पाया और तार में उलझकर गिर गया। उसके गिरते ही दो लोग आ धमके और उसका मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार वह ढाबे पर पहुंचा और घटना की जानकारी मालिक व साथियों को दी। रात करीब 12 बजे ढाबा बंद होने के बाद जब मालिक घर चले गए और सूरज ढाबे के कर्मचारियों के साथ बाहर बिस्तर लगा रहा था। तभी उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक आते दिखाई दिए।

सूरज ने साथियों की मदद से दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बदमाशों की पहचान यूसुफ, अरबी निवासी रमद्वारी थाना सदरपुर के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, तार, दो चाकू बरामद किए। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed