फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trouble with waterlogging on the road due to rain

बारिश से सड़क पर जलभराव से परेशानी

Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Trouble with waterlogging on the road due to rain
हरगांव (सीतापुर)। मानसून की पहली बारिश ने हरगांव ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के विकास की पोल खोलकर रख दी है। यहां के मार्गों पर जलभराव होने की वजह से ग्रामवासियों सहित राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हरगांव थाना व ब्लॉक के कल्याणपुर के बाशिंदे और राहगीर कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर हैं। दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इस मार्ग से निकलकर हरगांव, सीतापुर व लखीमपुर आते-जाते हैं। कहने को तो सड़क पक्की है। मगर उस पर हमेशा घरों की नालियों का पानी बहता रहता है। जिससे वहां हमेशा कीचड़ बना रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में राहगीरों के फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। हरगांव ब्लॉक मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर बसे कल्याणपुर गांव में पीडब्ल्यूडी की रोड नीची बनी है। इससे गांव का गंदा पानी हमेशा रोड पर ही भरा रहता है। ये समस्या हमेशा बनी रहती है। मगर बरसात के मौसम में ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed