{"_id":"68ebeeab335440876e0bc131","slug":"tree-guard-lying-in-the-river-cattle-ate-the-plants-sitapur-news-c-102-1-stp1001-142216-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नदी में पड़ा ट्री गार्ड, मवेशी खा गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नदी में पड़ा ट्री गार्ड, मवेशी खा गए पौधे
Sun, 12 Oct 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सरायन नदी में पड़ा ट्री गार्ड।
सीतापुर। सरायन नदी को दोबारा जीवन देने के लिए जिला प्रशासन ने नदी की साफ-सफाई के साथ नदी के आसपास पौधे लगाए थे। अगस्त माह में राज्यमंत्री, डीएम सहित कई अन्य बड़े जिम्मेदारों ने पौधरोपण कर नदी को फिर से संवारने का प्रयास किया था। मौजूदा समय में लगाए गए सारे पौधे गायब हो चुके हैं।
पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को लोग उखाड़कर ले जा चुके हैं। बचे ट्री गार्ड सरायन नदी व नाले के अंदर पड़े हैं। वहीं नदी के अंदर अभी भी नालों का पानी गिर रहा है। सरायन नदी के किनारे लगभग 100 पौधे लगाए थे। एक भी पौधा नदी के पास नहीं बचा है। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड भी नदी के भीतर पड़े हैं।
स्थानीय निवासी कमलेश ने बताया कि ज्यादातर ट्री गार्ड नशा करने वाले लोग उखाड़ ले गए। पौधों को मवेशी खा गए हैं, जो एक-आध ट्री गार्ड बचे थे वह अब नदी के अंदर पड़े हुए हैं। नदी की साफ-सफाई भी दो-तीन दिन चली। उसके बाद काम बंद हो गया था। आसपास मोहल्लों के घरों का पानी नदी के अंदर गिर रहा है। इस वजह से सरायन नदी फिर से प्रदूषित होने लगी है।