{"_id":"684b19796907571c22083797","slug":"transformer-broke-down-for-the-fourth-time-in-a-month-villagers-created-a-ruckus-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134273-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: माह में चौथी बार खराब हुआ ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: माह में चौथी बार खराब हुआ ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का हंगामा
Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। बराहमऊ गांव में रखा ट्रांसफार्मर एक माह में चौथी बार खराब हो गया। भीषण गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। प्रधान की अगुआई में सैकड़ों ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पिसावां पहुंचे और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अवर अभियंता ने शुक्रवार तक अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
बराहमऊ के प्रधान हसीब खां ने बताया कि गांव में रखा 63 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण आए दिन खराब हाे जाता है। इस गर्मी में गांव की करीब चार हजार की आबादी एक माह से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि 14 मई को ट्रांसफार्मर खराब हुआ था।
तीसरे दिन दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। एक सप्ताह बाद 21 मई को वह भी खराब हो गया। उसके बाद रखा गया ट्रांसफार्मर जून के पहले सप्ताह में खराब हो गया। मंगलवार को चौथा ट्रांसफार्मर लगाया गया जो 24 घंटे में ही बुधवार सुबह खराब हो गया।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजेश गौतम ने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही ग्रामीणों को पत्र लिखकर दिया है कि शुक्रवार तक 100 केवीए का या फिर 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इस दौरान सलमान, नवाबू, कैलाश चंद, उमाशंकर, कल्लन, साजिद, जावेद, नूरहसन, श्रीराम, हरीशंकर आदि मौजूद रहे।