{"_id":"3b8458f53bdc698a9865a82e478b9f0d","slug":"train-passenger-unconscious-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्री को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्री को बेहोश कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर ट्रेन से लखनऊ से सीतापुर आ रहे बिहार के एक यात्री को रविवार रात जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। ट्रेन जब सीतापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब रेलवे पुलिस को यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान वैशाली जिले के गौरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मथना मिलिंद निवासी दिनेश (30) के रूप में हुई है।
अस्पताल में भर्ती दिनेश ने बताया कि खैराबाद के ग्राम धनीपुर के निकट हाईवे किनारे उसकी पंक्चर की दुकान है। कुछ दिनों के लिए वह अपने घर गया हुआ था। रविवार को वह ट्रेन में सवार होकर बिहार से लखनऊ आया।
विज्ञापन
वहां से ट्रेन में सवार होकर सीतापुर के लिए चल दिया। सफर के दौरान ही बोगी में मौजूद जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होते ही जहरखुरान नकदी व सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ट्रेन जब सीतापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब डिब्बों में गश्त कर रहे रेलवे पुलिस के जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये, कपड़े और अन्य कीमती सामान जहरखुरान ले गए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।