फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today is the last chance to become a voter, 92 thousand applications received in one month

Sitapur News: वोटर बनने का आज अंतिम मौका, एक माह में आए 92 हजार आवेदन

Fri, 06 Feb 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to become a voter, 92 thousand applications received in one month
सीतापुर। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अभियान जारी है। इसके तहत 6 फरवरी तक दावा और आपत्तियां दाखिल किए जा सकते हैं। इस हिसाब से अब सिर्फ आज का दिन बचा है। जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना है उनके पास सिर्फ शुक्रवार को ही मौका है कि वह अपने बीएलओ से संपर्क करें।
विज्ञापन

6 जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत बृहस्पतिवार तक 92 हजार लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही मतदाता सूची से नाम काटने व संशोधन के लिए भी आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, यहां के पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने समेत अपात्रों के नाम काटने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति दाखिल करने का कार्य 6 जनवरी से शुरू किया गया। यह कार्य 6 फरवरी तक चलेगा, इसके तहत बृहस्पतिवार तक तकरीबन 92 हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए फार्म 6 बीएलओ के पास जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कारणों से नाम काटने के लिए तकरीबन चार हजार फार्म 7 बीएलओ के पास जमा हुए हैंं। मतदाता सूची में दर्ज नाम में संशोधन कराने के लिए 26 हजार फार्म 8 जमा किए गए हैं। जिन मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दाखिल करना है, वह 6 फरवरी तक अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास फार्म जमा करा सकते हैं।

1,54,452 मतदाताओं को प्राप्त कराई गई नोटिस
सहायक जिला निवार्चन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 5,11,561 नोटिस जनरेट की गई हैं। इसके सापेक्ष 1,54,452 मतदाताओं को नोटिस प्राप्त कराई गई हैं। इनकी सुनवाई नामित अधिकारियों की ओर से की जा रही है। साथ ही शेष नोटिस प्राप्त कराए जाने का कार्य चल रहा है।



6 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 27 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 3 मार्च तक आयोग की अनुमति लेने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। जिन मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दाखिल करनी हैं, वह 6 फरवरी तक दाखिल कर सकते हैं। साथ ही जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस जारी किया गया है। वह तय तिथि पर अपना जवाब अवश्य दाखिल करें।
- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed