{"_id":"697e4d27b803f39153023f74","slug":"tin-shed-collapsed-due-to-cooker-explosion-created-panictin-shed-collapsed-due-to-cooker-explosion-created-panic-sitapur-news-c-13-1-lko1036-1584481-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुकर फटने से ढहा टिनशेड, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुकर फटने से ढहा टिनशेड, मचा हड़कंप
Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
धमाके से ढह गया टिनशेड।
हरगांव। उदनापुर कोरैय्या के मजरा कोरैय्या में शुक्रवार दोपहर कुकर फटने से एक घर की टिनशेड ढह गई। धमाके की वजह से गांव में हड़कंप मच गया। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
कोरैय्या निवासी अगरी (45) घर में तखत पर छोटा गैस चूल्हा रखकर खिचड़ी बना रही थीं। इस दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। घर के एक हिस्से में लगी टिनशेड ढह गई। धमाके की वजह से पड़ोसी दहशत में आ गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंची हरगांव पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके पर कुकर फटने की पुष्टि हुई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि सिलिंडर के पाइप में आग लगने से कुकर फट गया था। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की है। (संवाद)